सूर्य मुनि तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व उनकी बातचीत भी हुई थी और उन्हें आमंत्रित किया गया था, लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के कारण उनका आना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के कई पूर्व निर्धारित दायित्व होते हैं, जिनके चलते कभी-कभी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना कठिन हो जाता है।उन्होंने आगे कहा कि डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय समाज के लिए मार्गदर्शक भूमिका निभाते रहे हैं और उनका नेतृत्व हमेशा सकारात्मक कार्यों से जुड़ा रहा है। सूर्य मुनि तिवारी ने अपील की कि तथ्यों को समझकर ही किसी प्रकार की टिप्पणी की जानी चाहिए।