कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, पूर्व सदस्य विधान परिषद राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा पूर्व मंत्री सुनील भराला की उपस्थिति ने सम्मेलन को विशेष महत्व प्रदान किया। मंच से वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
सूर्य मुनि तिवारी ने चंदौली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी वास्तविक शक्ति है। उन्होंने सभी से सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए समाज के उत्थान और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


